केरल के पूर्व मंत्री विश्वनाथ मेनन का निधन

कोच्ची, 3 मई (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व नेता और वित्तमंत्री वी. विश्वनाथ मेनन का शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 92 वर्षीय नेता के निधन की जानकारी उनके परिवारवालों ने दी।

वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

ई. के. नायर के कैबिनेट में 1987-91 में वित्तमंत्री रहे मेनन एर्नाकुलम में सबसे कद्दावर नेता थे। उन्हें आमतौर पर अंबाडी विस्वन के तौर पर जाना जाता था।

छात्र जीवन में राजनीति के दौरान से ही उनके राजनीतिक करियर ने रफ्तार पकड़ ली थी।

अविभाजित कम्युनिस्ट पार्टी के वह लोकप्रिय नेता थे। बाद में वह माकपा में शामिल हो गए।

वर्ष 1967 में एर्नाकुलम लोकसभा सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493