नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी(आप) के विधायक अनिल वाजपेयी शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
वाजपेयी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
गांधीनगर के विधायक वाजपेयी ने भाजपा में शामिल होने के बाद आप पर उसके विधायकों के साथ खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया।
वाजपेयी के पार्टी में शामिल होने से एक दिन पहले गुरुवार को गोयल ने दावा किया था कि आप के 14 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
dharmpath.com dharmpath