हिमाचल में 1385 लीटर शराब, 1.41 लाख रुपये नकदी जब्त

शिमला, 3 मई (आईएएनएस)। पुलिस, आबकारी तथा आयकर विभाग के उड़न दस्तों ने प्रदेश भर में नाकेबंदी के दौरान शुक्रवार को 1,41,500 रुपये की नकदी के अतिरिक्त 1385 लीटर शराब, बीयर व लाहण जब्त की, जबकि 25.825 किलोग्राम चूरा पोस्त भी पकड़ा।

प्रवक्ता ने बताया कि अब तक की गई नाकेबन्दी के दौरान 23.30 लाख रुपये की नकदी तथा 8.55 करोड़ रुपये मूल्य की शराब जब्त की जा चुकी है।

उन्होंने बताया, “पुलिस के पास आज 104 लाइसेंसशुदा हथियार जमा हुए और अबतक 85261 हथियार जमा हो चुके हैं। इसी प्रकार आज असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 15 तथा धारा 107/116 के तहत भी 15 लोगों की पहचान की गई, जबकि इसके अतिरिक्त 24 लोगों को गैर-जमानती वारंट जारी किए गए और 27 को तामील किया गया। अबतक 163 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर 27 लोगों को तामील किया जा चुका है।”

उन्होंने बताया कि अब असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त 1874 लोगों के अलावा धारा 107/116 के तहत इस तरह के 2014 लोगों की पहचान की जा चुकी है।

प्रवक्ता ने बताया कि उनके कार्यालय में आज आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की आम जनता से पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। अबतक कुल 341 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें 250 की कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त कर उनका निपटारा कर दिया गया है, जबकि 91 शिकायतें लंबित हैं।

जिलों में भी इस प्रकार की आज चार शिकायतें प्राप्त हुईं तथा अब तक प्राप्त कुल 188 शिकायतों में से 145 का निपटारा कर 43 शिकायतें लम्बित हैं, जिनमें कांगड़ा में 9, चम्बा 3, मण्डी 5, शिमला 3, हमीरपुर 5, ऊना 4, सोलन 6, सिरमौर 2, बिलासपुर 4, कुल्लू से 2 शिकायतें शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493