नाबी किएता चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर

लिवरपूल, 3 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब लिवरपूल के स्टार मिडफील्डर नाबी किएता पांव में चोट के कारण दो मीहने के लिए बाहर हो गए हैं।

चोट के कारण अब वह इस सीजन अपनी टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।

बीबीसी के अनुसार, नाबी को स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के खिलाफ हुए यूरोपीय चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले लेग में चोट लगी थी। लिरवपूल को मुकाबले में 3-0 की करारी हार झेलनी पड़ी थी।

लिवरपूल के कोच जुर्गन क्लॉप ने कहा, “यह दुखद है। उनके पांव में चोट लीग है। यह हमारे और खुद किएता के लिए भी बुरी खबर है क्योंकि अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स भी शुरू होने वाला है।”

अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स 21 जून से म्रिस में शुरू होगा। किएता गिनी के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खेलते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493