बिहार में बादल, बारिश से लुढ़का पारा

पटना, 4 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। दो दिन के बाद मौसम साफ होने के आसार हैं, जिससे एक बार फिर तापमान में वृद्घि होगी।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री, गया का 22.2 डिग्री तथा पूर्णिया 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 37.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 4.60 मिलीमीटर और भागलपुर में 31.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493