कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक पर झूठ बोल रही : वी.के. सिंह

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। पूर्व सेना प्रमुख और भाजपा नेता जनरल वी.के. सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में झूठ बोल रही है। उन्होंने चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ(सीओएएस) के उनके कार्यकाल के दौरान चलाए गए अभियानों पर स्पष्टीकरण मांगा।

उन्होंने ट्वीट किया, “कांग्रेस की झूठ बोलने की आदत है। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि आप सीओएएस के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान किस कथित सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात कर रहे हैं। मैं आश्वस्त हूं कि आपने निश्चित ही किसी कौप्ता(पत्रकार शेखर गुप्ता पर निशाना साधते हुए) को एक अन्य कहानी गढ़ने के लिए रखा होगा।”

जनरल सिंह 2010 से 2012 के दौरान देश के सेना प्रमुख थे।

कांग्रेस ने हाल ही में कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) के कार्यकाल के दौरान छह सर्जिकल स्ट्राइक किए गए थे।

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा था कि 30 अगस्त और एक सितंबर, 2011 के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नीलम नदी घाटी में शारदा सेक्टर के पास सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493