बिहार में 25 किलो चांदी के गहने लूटे

सासाराम, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के डिहरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के 25 किलोग्राम से ज्यादा चांदी से निर्मित गहने लूटकर फरार हो गए।

सासाराम (मुख्यालय) पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद मुरतजा ने बताया कि डिहरी के स्वर्ण व्यवसायी पिंटू सर्राफ के दो कर्मचारी 25 किलोग्राम चांदी से निर्मित आभूषण लेकर सासाराम से डिहरी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सूअरा गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर उनके वाहन को रोक दिया और आभूाषण से भरे थैले को लेकर फरार हो गए।

लूटपाट के दौरान लुटेरों ने विरोध करने पर एक कर्मचारी को पिस्तौल के बट से मारकर घायल भी कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी डिहरी थाना में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493