चांदनी चौक के पार्को में सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाई जाएंगी : जेपी अग्रवाल

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में चांदनी चौक से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल ने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि चांदनी चौक संसदीय सीट के अंतर्गत आने वाले सभी पार्को में सुविधाएं और सुरक्षा बढ़ाई जाएंगी।

चांदनी चौक से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार जेपी अग्रवाल रविवार को एमपी एन्क्लेव, वसुंधरा एन्क्लेव, वजीरपुर, पीतमपुरा, मीना बाजार में अपना चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश ने पीतमपुरा क्षेत्र में लोगों के साथ उनकी समस्याओं और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

अग्रवाल ने कहा, “दिल्ली की जनता भाजपा और आप सरकार के कारनामों से बुरी तरह परेशान हो चुकी है। उन्होंने भाजपा को 5 साल में दिल्ली की जनता की भलाई के लिए किया गया एक भी काम बताने की चुनौती दी। 2014 में भाजपा ने 2 करोड़ नौकरी देने का वायदा किया था, लेकिन नोटबंदी और सीलिंग से दिल्ली के कारखाने बंद हो गए और लोग सड़कों पर आ गए। दिल्ली की जनता को केजरीवाल सरकार ने सिर्फ ठगा है। अब जनता दोनों को करारा जवाब देगी।”

कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश ने कहा, “कांग्रेस की ‘न्याय’ योजना के तहत हर वर्ग के साथ इंसाफ किया जाएगा। गरीब लोगों के खाते में हर साल 72 हजार रुपये जरूर आएंगे। यह वह वादा नहीं है, जो 5 साल पहले भाजपा नेताओं ने किया था। कांग्रेस जो कहती है, वह पूरा करती है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनते ही वहां किसानों के कर्ज माफ कर दिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493