लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण में शुरुआती 2 घंटे में 12 प्रतिशत से अधिक मतदान (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। सात राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण के मतदान के तहत सोमवार सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग (ईसी) के वोटर टर्नआउट ऐप ने यह आंकड़ा दर्शाया।

पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 14.85 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद झारखंड में 13.46 प्रतिशत, राजस्थान में 13.37 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 11.79 प्रतिशत, बिहार में 11.51 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 9.82 प्रतिशत और जम्मू और एवं कश्मीर में 0.80 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ।

पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें अनंतनाग शामिल है, जहां तीसरे व अंतिम चरण का मतदान हो रहा है।

इस चरण में कुल 8.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493