श्रीलंका में तलवारें, चाकू जमा कराने की समय सीमा बढ़ी

कोलंबो, 6 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका प्रशासन ने सोमवार को तलवारों और चाकुओं को जमा कराने की समय-सीमा को बढ़ा दिया।

डेली मिरर के अनुसार, पुलिस ने शनिवार को लोगों से अपील की थी कि वे सोमवार रात तक हथियारों को जमा करा दें।

सोमवार को इस समय सीमा को बुधवार रात तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

द्विपीय देश में 21 अप्रैल को ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती हमलों के बाद यह आदेश जारी किया गया है। हमलों में 253 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक अन्य घायल हो गए थे।

हमलों के बाद से कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों से अब तक बड़ी संख्या में हथियारों को जब्त किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493