सिख इतिहासकार कृपाल सिंह का निधन

चंडीगढ़, 7 मई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध सिख इतिहासकार कृपाल सिंह का मंगलवार को उनके आवास पर 95 साल की आयु में निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी।

भारत के विभाजन के प्रथम इतिहासकारों में शुमार किए जाने वाले कृपाल सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं। उनकी पत्नी जोगिंदर कौर का 93 साल की उम्र में पिछले साल सितंबर में देहांत हो गया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, “यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सिख इतिहास के पुरोधा प्रोफेसर कृपाल सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था और मैंने हमेशा उनकी विद्वता का सम्मान किया। मैं उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सिख इतिहास संसाधन संपादन परियोजना के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह से पिछले साल जून में मुलाकात की थी और उनसे स्कूली बच्चों के लिए पंजाब की इतिहास की पाठ्यपुस्तकों को नवीनतम बनाने का अनुरोध किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493