अफगानिस्तान में 4 पुलिसकर्मियों की मौत

मेहतार लाम (अफगानिस्तान), 7 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के लागमान प्रांत में मंगलवार को एक बम विस्फोट में जिला पुलिस प्रमुख सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय सरकार ने एक बयान में कहा, “अलीनगर जिला पुलिस प्रमुख कर्नल हारिफ सादात और तीन अन्य पुलिसकर्मियों की मौत मिस्कीनाबाद इलाके में हुए बम विस्फोट से हुई।”

इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जबकि एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना भरी दोपहरी की है।

घायल पुलिसकर्मी की जान खतरे से बाहर है। सरकार ने अपने बयान में तालीबान को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493