बिहार : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘जल्लाद’

पटना, 8 मई (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने बुधवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और उन्हें ‘जल्लाद’ कहा है।

पटना में पत्रकारों के कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को ‘दुयरेधन’ कहे जाने के संबंध में प्रश्न करने पर राबड़ी ने कहा, “उन्होंने (प्रियंका) ‘दुयरेधन’ बोलकर गलत किया। दूसरी भाषा बोलनी चाहिए। वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं, ऐसे आदमी का मन और विचार कैसे होंगे, खूंखार होंगे।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) के नेताओं को ‘नाले का कीड़ा’ बताया।

राबड़ी देवी ने कहा, “प्रधानमंत्री जिस तरह की भाषा अपना रहे हैं। नाली के कीड़े हैं सब। जद (यू) और भाजपा वाले सब नाली के कीड़े हैं। साल 2014 में वो विकास लेकर आए थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी ने मंगलवार को भी इशारों ही इशारों में भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को नरभक्षी कहा था।

राबड़ी ने ट्वीट कर लिखा था, “बिहार आते ही तड़ीपार की जीभ दांतों से बाहर निकलकर भटकने लगती है। नरभक्षियों को पता नहीं क्यों पाकिस्तान से प्यार है? बिहार में हार देख पाकिस्तान में पटाखे फोड़ने की बात करता है। 2015 में नीतीश के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में फोड़वा रहा था। बेशर्म लोग काम के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते?”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493