‘वीवीपैट सत्यापन से लोकसभा चुनाव परिणाम आ सकते हैं 24 मई को’

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव परिणामों में वीवीपैट के सत्यापनों की बढ़ती हुई संख्या के कारण एक दिन की देरी हो सकती है।

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव परिणामों में वीवीपैट के सत्यापनों की बढ़ती हुई संख्या के कारण एक दिन की देरी हो सकती है।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नाम जाहिर नहीं करने के आग्रह पर अधिकारी ने कहा, “पूर्व योजना के अनुसार चुनावों के नतीजे 23 को घोषित किए जाने हैं। लेकिन परिणामों में देरी हो सकती है और अंतिम परिणाम 24 मई को घोषित हो सकते हैं, ऐसा वीवीपैट सत्यापनों की बढ़ी हुई संख्या की वजह से है।”

देरी की वजह के पीछे के कारणों को बताते हुए निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि शीर्ष अदालत के 8 अप्रैल के निर्देश के अनुसार एक निर्वाचन क्षेत्र के विधानसभा खंड में एक से पांच मतदान केंद्रों के वोटर वेरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की सत्यापन की संख्या के कारण गणना में पांच से छह घंटे की देरी हो सकती है और अंतिम गणना 24 मई को साफ होने की संभावना है।

विपक्ष को झटका देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को जारी लोकसभा चुनावों के दौरान ईवीएम के साथ वीवीपैट पर्चियों के सत्यापन की गणना को बढ़ाने से इनकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493