कर्नाटक ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा को दिए 10 करोड़ रुपये

बेंगलुरू, 9 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने चक्रवात फानी से प्रभावित ओडिशा को 10 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। इसका उपयोग प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के कार्यो में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, “इस राशि (10 करोड़ रुपये) को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री राहत कोष के बैंक खाते में जमा किया गया है।”

ओडिशा में चक्रवात के कारण कुल 41 लोगों की जान गई है। राज्य में चक्रवात से तटीय क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और जनजीवन के दोबारा सामान्य होने की कामना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493