पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के दामाद भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के दामाद व पंजाब के पूर्व नौकरशाह एस.एस.चन्नी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के दामाद व पंजाब के पूर्व नौकरशाह एस.एस.चन्नी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ पार्टी नेता नितिन गडकरी की मौजूदगी में चन्नी भाजपा में शामिल हुए।

चन्नी ने पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर सितंबर 2014 से मई 2019 तक सेवाएं दी हैं।

चन्नी ने पंजाब में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इसमें प्रमुख सचिव (गृह), एनआरआई मामले, वित्तीय आयुक्त (अपील), सरकारी मार्कफेड के प्रबंध निदेशक व लुधियान के उप आयुक्त पद शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493