नोएडा, 9 मई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में तेजाब हमले में एक 22 वर्षीय महिला ने अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी। इसके लिए महिला ने अपने दो भाइयों को जिम्मेदार ठहराया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस भयावह हमले के कुछ मिनट बाद पीड़िता को पुलिस ने लोहाराली टोल प्लाजा के निकट जी.टी.रोड से बचाया।
पुलिस ने कहा कि पीड़िता गुलावटी गांव की निवासी है। उसे अब दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 50 फीसदी जली है।
पुलिस ने चिकित्सकों के हवाले से कहा कि वह अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो चुकी है।
महिला ने अपने भाइयों का नाम हमलावर के तौर पर बताया है और कहा कि उन्होंने पहले भी उसे मारने की कोशिश की थी। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
dharmpath.com dharmpath