टेनिस : रैना आईटीएफ चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

लुआन (चीन), 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने गुरुवार को यहां जारी आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

एआईटीए की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी सीड रैना ने दूसरे दौर के मुकाबले में चीन की यूए युआन को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी।

विश्व रैंकिंग में 175वीं नंबर की खिलाड़ी रैना ने 342वीं नंबर की खिलाड़ी युआन को एक घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले में पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में रैना का सामना यूडिसे चोंग से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493