राज बब्बर और कपिल सिब्बल ने किया जेपी अग्रवाल के समर्थन में प्रचार

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल के समर्थन में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल और राज बब्बर ने प्रचार अभियान किया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिबल ने कहा, “भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए हैं और परेशान जनता उन्हें इस चुनाव में भारी मतों से कांग्रेस को जीताकर करारा जवाब देगी। 23 मई को कांग्रेस सरकार आप सब के समर्थन से आ रही है।”

राज बब्बर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “अग्रवाल ने अब तक जो भी किया है वो लोगों को याद है, जेपी अग्रवाल का काम बोलता है। आप अपना वोट जय प्रकाश अग्रवाल को देकर भारी मतों से विजयी बनाए।”

अग्रवाल ने कहा, “12 मई को आप लोग वोटिंग जरूर करें। एक-एक वोट भाजपा की इस सरकार को हटाने के लिए बहुत जरूरी है। जनता ने इस जुमलेबाज और झूठी सरकार को हटाने का पूरा मन बना लिया है।”

जय प्रकाश अग्रवाल ने गृह क्षेत्र में पदयात्रा की जिसमें जन सैलाब उमड़ा। पदयात्रा नई सड़क, मालीबाड़ा चोक, बालू केसरी मंदिर, किनारी बाजार, दारीबा, हौज काजी, बेडशाह बुला, हौज काजी, सीता राम बाजार से होते हुए हिम्मतगढ़ में समाप्त हुई। इस दौरान जयप्रकाश ने कहा, “मेरे पदयात्राओं के दौरान लोगों का कांग्रेस के प्रति लगाव देखकर मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि देश में अगली सरकार कांग्रेस ही बनेगी। सभी वर्गो के लोगों का पॉजिटिव रेस्पांस देख कर मुझे काफी खुशी हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493