अयोध्या विवाद : मध्यस्थता प्रक्रिया के बाद सर्वोच्च न्यायालय में पहली सुनवाई आज

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय शुक्रवार को अयोध्या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद से जुड़े विवादों पर सुनवाई करेगा। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर विस्तृत नोटिस प्रकाशित किया है जिसमें मामले की सुनवाई करने वाली पीठ के सदस्यों के नाम दिए गए हैं और बताया गया है कि मामले की सुनवाई सुबह 10.30 बजे होगी।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एस.ए. बोबडे, डी. वाई. चंद्रचूड़, अशोक भूषण और एस. अब्दुल नजीर की संविधान पीठ आठ मार्च को हुई पिछली सुनवाई के बाद पहली बार शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

पिछली सुनवाई में, शीर्ष अदालत ने मामले को राजनीतिक रूप से संवेदनशील मानते हुए एक पैनल का गठन किया था।

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एफ.एम. कलीफुल्ला पैनल के प्रमुख हैं।

पैनल के अन्य सदस्यों में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पांचू हैं जो कानूनी हलकों में एक प्रसिद्ध मध्यस्थ हैं। अदालत द्वारा ‘मामले में पक्षकारों के बीच आम सहमति की कमी’ पाए जाने के बाद पैनल का गठन किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493