बिहार में 2 युवकों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, 1 की मौत

बेगूसराय, 10 मई (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे दो युवकों की ईंट-पत्थर से जमकर पिटाई कर दी, जिससे एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया जा रहा है।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी राजबिंदु प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पनहास गांव के रहने वाले अमन कुमार और संदीप कुमार रात को भर्रा गांव में घूम रहे थे, तभी गांव के ही एक व्यक्ति से उनका झगड़ा हो गया। इसी बीच विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में अमन कुमार की मौत हो गई जबकि संदीप बुरी तरह से जख्मी हो गया।

प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक अपराधिक किस्म थे, मृतक कई मामलों में आरोपी था।

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493