नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा गुरुवार को घोषित 15 उम्मीदवारों की सूची में शर्मिष्ठा का नाम भी शामिल है।
49 वर्षीय शर्मिष्ठा दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश कॉलोनी सीट से चुनाव लड़ेंगी।
चुनाव मैदान में वह आम आदमी पार्टी (आप) नेता तथा पूर्व परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज का मुकाबला करेंगी।
उल्लेखनीय है कि 70 सीटों वाले दिल्ली विधानसभा का चुनाव सात फरवरी को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath