रीटा ओरा ने कोसोवो में माता-पिता के लिए खरीदी हवेली

लंदन, 10 मई (आईएएनएस)। पॉपस्टार रीटा ओरा ने अपने माता-पिता के लिए अपने पैतृक स्थान कोसोवो में करीब 15 लाख पाउंड की हवेली खरीदी है।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट ने जानकारी दी कि द सन की रिपोर्ट के अनुसार, गायक ने प्रिस्टीना के पॉश इलाके में हवेली खरीदी है।

स्टार की मां वर्सा ने इंस्टाग्राम पर घर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, “घर वहां होता है, जहां दिल होता है। भले ही हम लंदन में रहते हैं, लेकिन हमारे लिए, हमारे बच्चों के लिए और आने वाली पीढ़ी के लिए अपने होमटाउन प्रिस्टीना की यात्रा करना जरूरी है। “

एक सूत्र ने बताया कि रीटा की सफलता में उनके पूरे परिवार का सहयोग है। इस सहयोग के बदले वह उन्हें आरामदायक जीवन देना चाहती हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब ओरा ने अपने परिवार को कोई संपत्ति दी है। ओरा ने 2014 में भी लंदन में अपने परिवार को 13 लाख पाउंड के छह कमरे का मकान दिलाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493