बांदीपोरा में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीनगर, 10 मई (आईएएनएस)। बांदीपोरा जिले में तीन साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

पुलिस ने पाटन कस्बे में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रदर्शनकारी आरोपी को त्वरित आधार पर कठोर दंड दिए जाने की मांग कर रहे थे, जिसने कथित तौर पर बांदीपोरा जिले के सुमबल इलाके में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने कहा कि सुमबल इलाके के त्रेहगाम गांव के आरोपी ताहिर अहमद मीर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “सुमबल पुलिस थाने में इस संबंध में आरपीसी की धारा 363/342/376 के तहत एक प्राथमिकी संख्या 81/2019 दर्ज की गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493