बंगाल के 2 लोकसभा सीटों के 2 मतदान केंद्रों पर फिर से होगा मतदान

कोलकाता, 11 मई (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार पश्चिम बंगाल के दो संसदीय क्षेत्रों-बैरकपुर और आरामबाग (एससी) के दो मतदान केंद्रों पर 12 मई को दोबारा मतदान होगा।

इन संसदीय क्षेत्रों में 6 मई को पांचवें चरण के अंतर्गत मतदान हुआ था।

अधिसूचना के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने बैरकपुर के बिजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतगर्त मतदान केंद्र संख्या 116- कांचरापाड़ा उद्बोधिनी माध्यमिक विद्यालय और आरामबाग के तारकेश्वर में मतदान केंद्र संख्या 110- लस्करपुर नेताजी प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया है।

छठे चरण के आठ सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा, जो शाम को 6 बजे तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493