मोदी ने आईटीसी चेयरमैन देवेश्वर के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईटीसी के चेयरमैन देवेश्वर की निधन पर शोक व्यक्त किया। वाई. सी. देवेश्वर का शनिवार को गुरुग्राम के अस्पताल में सुबह निधन हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “भारतीय उद्योग में वाई. सी. देवेश्वर जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके प्रयासों से आईटीसी एक वैश्विक पदचिह्न् के साथ पेशेवर रूप से चलने वाली भारतीय कंपनी बन गई। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार, दोस्तों और आईटीसी समूह के साथ हैं।”

72 साल के देवेश्वर सबसे लंबे समय तक कॉर्पोरेट प्रमुख रहे।

मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्हें कुछ वर्षो पहले कैंसर की बीमारी हो गई थी।

वह वर्ष 1968 में आईटीसी में शामिल हुए और 1996 में कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बने। आईटीसी के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख के रूप में, देवेश्वर ने कंपनी के विविधीकरण को एफएमसीजी प्रमुख बनाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493