लोकसभा चुनाव : हरियाणा में 10 सीटों पर मतदान जारी

चंडीगढ़, 12 मई (आईएएनएस)। हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही राज्य भर के कई मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर पहुंचे देखा गया।

एक चुनाव अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “मतदान शुरू होने में किसी देरी की कोई सूचना नहीं मिली है।”

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतदाताओं द्वारा किया जाएगा।

भाजपा, कांग्रेस, ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) चुनावी मैदान में उतरी प्रमुख पार्टियां हैं।

राज्य में 1.80 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 83, 40,173 महिलाएं और 207 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493