लोकसभा चुनाव : दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के सात संसदीय निवार्चन क्षेत्रों में मतदान जारी है।

मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे संपन्न होगा।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है।

प्रमुख उम्मीदवारों में तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित (कांग्रेस) शामिल हैं जिनका मुकाबला उत्तर पूर्वी दिल्ली में दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी से है।

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (भाजपा) पूर्वी दिल्ली में आप की उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और बॉक्सर विजेंद्र सिंह (कांग्रेस) दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493