हरियाणा : राज्य मंत्री कविता सबसे पहले मतदान करने वालों में

चंडीगढ़, 12 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर रविवार को हो रहे चुनाव में सबसे पहले मतदान करने वालों में प्रदेश सरकार में मंत्री कविता जैन और उनके पति भी रहे।

राज्य मंत्री और उनके पति राजीव जैन सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से बहुत पहले ही मतदान केंद्र पहुंच गए। राजीव जैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार हैं।

मतदान करने के बाद कविता ने लोगों से घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

कविता जैन सोनीपत से विधायक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493