हरियाणा के मुख्यमंत्री मतदान के लिए ट्रेन से करनाल रवाना

चंडीगढ़, 12 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर रविवार को शताब्दी ट्रेन से अपने पैतृक शहर करनाल में मतदान करने के लिए रवाना हुए।

खट्टर ने ट्वीट किया, “लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए चंडीगढ़ से करनाल के लिए जा रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मतदान के लिए काफी उत्साहित हूं और आप सबको भी पूरे जोश के साथ अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र पर जाना चाहिए और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी चाहिए।”

आज हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच आम चुनाव के लिए मतदान जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493