भोपाल, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आठ सीटों पर होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां खंडवा व इंदौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी रविवार को दो जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। उनकी पहली जनसभा शाम को 4 बजे खंडवा के छैगांव माखन के वी.रमन विश्वविद्यालय मैदान में और दूसरी जनसभा शाम को 6 बजे इंदौर के दशहरा मैदान में आयोजित होगी।
ज्ञात हो कि, मालवा अंचल की आठ सीटों पर 19 मई को मतदान होने वाला है। इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां वर्तमान में आठ सीटों में से सात पर भाजपा का कब्जा है।
dharmpath.com dharmpath