झारखंड में 9 बजे तक 10.28 प्रतिशत मतदान (लीड-1)

रांची, 12 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में रविवार को पहले दो घंटों में 10.28 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

सुबह नौ बजे तक गिरिडीह में 7.10 प्रतिशत, धनबाद में 8.88 प्रतिशत, जमशेदपुर में 11.44 प्रतिशत और सिंघभूम या चाईबासा में 15.15 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके हैं।

यहां सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे समाप्त होगा।

झारखंड में तीसरे चरण के मतदान में लगभग 66,85,401 मतदाता 67 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

राज्य में 8,300 मतदान केंद्रों के लिए सुरक्षा बलों की लगभग 200 कंपनियों को तैनात किया गया है।

गिरिडीह में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) के उम्मीदवार और प्रदेश में जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जगन्नाथ महतो के बीच है। धनबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पी.एन. सिंह का मुकाबला भाजपा से कांग्रेस में जाने वाले कीर्ति आजाद से है।

इस्पात नगरी जमशेदपुर में मुख्य मुकाबला भाजपा के विद्युत बरन महतो और झामुमो के चंपई सोरेन के बीच है। सिंघभूम में भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा का मुकाबला कांग्रेस की गीता कोडा से है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493