नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए अपने निवास स्थान के समीप बने मतदान केंद्र जाने के लिए पैदल ही निकल गए।
एसपीजी कर्मियों और मीडियाकर्मियों के साथ निकले राहुल ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में औरंगजेब लेन में बने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गांधी के साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन भी थे। भाजपा ने नई दिल्ली से चुनावी मैदान में सांसद मीनाक्षी लेखी और आप ने ब्रिजेश गोयल को उतारा है।
dharmpath.com dharmpath