बिहार में आंशिक बादल, उमस भरी गर्मी जारी

पटना, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं, हालांकि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है।

इस बीच, राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। पटना का न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। इस दौरान सीमांचल के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 25.4 डिग्री और पूर्णिया का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493