पद्म पुरस्कारों की गरिमा कम रहे हैं खिलाड़ी : मिल्खा सिंह

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ‘उड़न सिख’ नाम से मशहूर विख्यात धावक मिल्खा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि खिलाड़ियों द्वारा खुद को योग्य बताकर पद्म सम्मान हासिल करने की जो होड़ चल पड़ी है, उससे इस प्रतिष्ठित सम्मान की गरिमा कम हो रही है।

हाल ही में दो बार ओलम्पिक पदक जीत चुके पहलवान सुशील कुमार को देश के दूसरे सबसे प्रतिष्ठित सम्मान-पदमभूषण से अलंकृत करने के लिए नामित किए जाने की खबर सामने आने के बाद बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने भी खुद को इस अलंकरण के काबिल करार दिया था।

गेल द्वारा आयोजित ‘फास्टेस्ट इंडियन’ प्रतियोगिता के फाइनल चरण के दौरान पदमश्री से सम्मानित मिल्खा सिंह ने थ्यागराज स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, “यह गलत चलन है। इससे पद्म पुरस्कारों की गरिमा कम हो रही है। खिलाड़ी खुद को किसी अलंकरण के काबिल न बताएं। यह निर्धारित करना उनसे सम्बंधित खेल संघों और सरकार का काम है।”

उल्लेखनीय है कि लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना ने कहा था कि उनका कामयाबी भी उन्हें पद्मभूषण दिलाने के लायक है लेकिन उन्हें इसके लिए योग्य नहीं समझा गया। बाद में भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा सायना को नामित किए जाने के बाद सरकार ने इस साल सायना को भी यह अलंकरण पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर लिया था। सायना और सुशील पदमश्री से सम्मानित किए जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493