बिहार में सुबह कोहरा, दिन में धूप

पटना, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह कोहरा छाए रहने के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक आर. क़े गिरी ने बताया, “बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा, दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद है। इस दौरान पछुआ हवा भी चलेगी, जिसकी रफ्तार चार-पांच किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रहेगी।”

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को गया सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटना का 11.3 डिग्री, पूर्णिया का 9.8 डिग्री तथा भागलपुर का 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 17 डिग्री, गया का 23.2 डिग्री और पूर्णिया का 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493