शाही सफर पर ले जाएंगे सेफ कुणाल कपूर

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। अपने आगामी शो के जरिए दर्शकों को भारत की शाही यात्रा पर ले जाने के लिए शेफ कुणाल कपूर पूरी तरह तैयार हैं।

शो के लिए उन्होंने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल के साथ ही कई जगहों की शाही रसोईघर छान मारे हैं।

बेह्रौज बिरयानी द्वारा एसोसिएटेड नॉन-फिक्शन शो ‘द रॉयल पैलेट’ में यह स्टार शेफ नजर आने वाले हैं।

गुरुवार को टीवीएफ-प्ले और द टाईमलाईनर्स पर लाईव प्रासारित होने वाले शो में शेफ तारा टोड और कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस भी नजर आएंगे।

इस शो का प्रमुख लक्ष्य दर्शकों को यह दिखाना है कि शाही परिवारों द्वारा की गई शाही पकवानों की उत्पत्ति के पीछे की क्या वजहें थीं। श्रंखला में शाही परिवार के सदस्य भी प्रतिभाग करेंगे।

शेफ ने कहा, “भारत का इतिहास काफी समृद्ध है, आज भी कई शाही परिवार पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक पकवान कला का पालन करते आ रहे हैं। इन शाही पकवानों की उत्पत्ति के पीछे की परंपरा, कहानी और उपाख्यान आज भी जीवंत हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493