मप्र में कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी

भोपाल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह छाए कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से में हवाओं का ऊपरी चक्रवात बन गया है, वहीं अरब सागर से आ रही नमी के चलते बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़, सतना, रीवा, पन्ना आदि जिलों में गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती है। पाला पड़ने का भी अनुमान है।

राज्य में मौसम में आ रहे बदलाव से तापमान भी बदल रहा है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.8 डिग्री, ग्वालियर का 10.1 डिग्री तथा जबलपुर का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.4 डिग्री, ग्वालियर का 12.9 डिग्री तथा जबलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493