‘एक रिश्ता..’ को अलविदा कह रहीं प्रीति

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री प्रीति चौधरी ‘एक रिश्ता ऐसा भी’ धारावाहिक छोड़ रही हैं। उनका कहना है कि वह मौका मिलने पर डांस रियलिटी शो में भाग लेना चाहेंगी।

‘एक रिश्ता ऐसा भी’ की आगामी कड़ियों में प्रीति के किरदार सोनिया की मौत हो जाएगी और उनके पति राघव (राहुल शर्मा) सोनिया की बहन से शादी कर लेंगे।

प्रीति ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं बस कुछ महीने के लिए धारावाहिक से जुड़ी थी। कहानी की आवश्यकतानुसार, मेरे किरदार की मौत हो जाएगी और उसके बाद राघव मेरी बहन से शादी कर लेंगे।”

टेलीविजन अभिनेता तरुल स्वामी को डेट कर रहीं प्रीति से जब पूछा गया कि और कौन सी शैली के शो में भाग लेना चाहेंगी? तो उन्होंने कहा, “मुझे डांस पसंद है। इसलिए अगर मुझे ‘झलक दिखला जा’ जैसे किसी डांस रियलिटी शो में हिस्सा लेने का मौका मिले, तो बहुत अच्छा होगा। मेरे पास ‘बलिए’ (तरुल) भी है, इसलिए में ‘नच बलिए’ के लिए भी बढ़िया दावेदार हो सकती हूं।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493