मप्र में धूल भरी आंधी चलने की संभावना

भोपाल, 15 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से तेज धूप खिली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम साफ है और धूप खिली है। गर्मी का असर भले ही कम है, लेकिन उमस का प्रभाव है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी हवाओं का असर है साथ ही अरब सागर की ओर से नमी आ रही है, जिससे गर्मी कम है। मौसम में आए बदलाव के कारण आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.5, ग्वालियर का 24 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 38.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493