बिहार में आंशिक बदली, तापमान में मामूली वृद्घि

पटना, 15 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को कभी धूप तो कभी छांव का खेल जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। बिहार की राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव जारी रहेगा। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

राज्य के अन्य शहरों में, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 24.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493