प्रियंका का वाराणसी में रोडशो, उमड़ी भीड़

वाराणसी, 15 मई(आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को

वाराणसी के लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी रोडशो शुरू किया। इस दौरान उनके साथ वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे।

रोडशो शामिल होने के लिए कांग्रेसियों का भारी जन समूह उमड़ा। प्रियंका ने सड़क पर खड़ी जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया, और डिवाइडर पर खड़े लोगों से हाथ मिलाया।

रोडशो में पांच साल का जनता का दर्द बताती झांकियां भी शामिल रहीं। रोडशो में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवा गाजे-बाजे के साथ पहुंचे।

प्रियंका के रोडशो के दौरान सभी उनकी एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे। जैसे ही उनका काफिला रविदास गेट पहुंचा, वहां खड़े लोगों ने प्रियंका के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

अस्सी चौराहे पर कांग्रेस समर्थकों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। समर्थकों ने नारे लगाए- “गली-गली में शोर है, चौकीदार चोर है”।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493