मप्र में धूप की चुभन बढ़ी

भोपाल,17 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से तेज धूप चुभन पैदा करने वाली रही।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को मौसम साफ होने के साथ खिली धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। साथ ही गर्म हवाएं परेशान कर देने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान मंडला सबसे गर्म रहा जहां तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल संभाग के अलावा नीमच, मंदसौर, रतलाम, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर ,सतना एवं रीवा जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है, साथ ही धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.6, ग्वालियर का 25़1 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28़1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40़1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42़1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493