पटना, 17 मई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप निकली है और गर्मी बढ गई है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पूर्णिया और गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री तथा भागलपुर का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक लू चलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इस बीच सुबह से ही तेज धूप निकलेगी और गर्मी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी वृद्घि होने की संभावना है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath