उप्र : फतेहपुर में किशोरी की हत्या

फतेहपुर, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बदलुआ पुर मोड़ के पास एक अज्ञात किशोरी की गुरुवार को सिर काट कर हत्या कर दी गई।

अपर पुलिस अधीक्षक पूजा यादव ने शुक्रवार को बताया, “गुरुवार को बदलुआ पुर मोड़ के पास एक अज्ञात किशोरी (16) का शव बरामद हुआ है, जिसका सिर धड़ से अलग था। धड़ से 100 मीटर की दूरी पर खून से सना चापड़ पड़ा था।”

उन्होंने बताया, “लड़की काले रंग की जीन्स, हॉफ टीशर्ट और लाल रंग की सैंडिल पहने हुए है। ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की को अन्य जगह से बहला-फुसला कर यहां लाया गया हो और उसकी हत्या कर दी गई हो। ऑनर किलिंग से भी इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं से घटना की जांच कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493