मोदी केदार-बद्री धाम दर्शन के लिए देहरादून पहुंचे

-देहरादून, 18 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा के लिए शनिवार को यहां पहुंच गए। वे सप्ताहांत में केदारनाथ और बद्रीनाथ तीर्थस्थलों के दर्शन करेंगे।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण से पहले शुक्रवार को अपना चुनाव प्रचार अभियान समाप्त कर मोदी शनिवार तड़के जॉलीग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचे। अंतिम चरण के मतदान रविवार को होंगे।

वे जॉलीग्रांट हवाईअड्डे से सीधे केदारनाथ जाने वाले थे। मंदिर में दर्शन करने के अतिरिक्त प्रधानमंत्री उस क्षेत्र में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो की समीक्षा भी कर सकते हैं।

केदारनाथ में रात्रि विश्राम के बाद, मोदी रविवार को बद्रीनाथ पहुंचेंगे। वे रविवार को ही नई दिल्ली लौट जाएंगे।

पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए दोनों तीर्थ स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493