श्रीनगर, 18 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार देर शाम एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
रक्षा सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार करने के बाद उसे भारतीय सेना ने गिरफ्तार कर लिया।
शब्बीर अहमद पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के मंजकोट का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि अहमद के पास से हथियार या गोला-बारूद नहीं मिले हैं। अभी उससे पूछताछ की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath