कठुआ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

जम्मू, 18 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता 17 वर्षीय लड़की के परिवार ने शुक्रवार को इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि शिवालिक पुरम के रहने वाले करन सिंह नामक युवक ने कथित तौर पर लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने अनुसार, कानून की संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया, “लड़की की मेडिकल जांच करवाने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया है और मामले में जांच-पड़ताल चल रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493