एक वोट भारत का विकास पथ तय करेगा : मोदी

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हर एक वोट भारत का विकास पथ तय करेगा। मोदी इस समय केदारनाथ में हैं।

मोदी ने एक साथ कई ट्वीट्स करते हुए कहा, “आज (रविवार) लोकसभा 2019 चुनाव का अंतिम चरण है। मैं इस चरण के सभी मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं। आपका एक वोट आगामी सालों में भारत का विकास पथ तय करेगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी भारी उत्साह से मतदान करेंगे।”

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत सात राज्यों और एक केंद्र शासित राज्य की 59 सीटों पर रविवार को मतदान हो रहे हैं।

मतगणना 23 मई को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493