बिहार में तेज धूप, भीषण गर्मी

पटना, 19 मई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह मौसम साफ है तथा चिलचिलाती धूप निकली है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। बिहार की राजधानी पटना का रविवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान लू चलने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों में मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी की उम्मीद में है।

राज्य के अन्य शहरों में, गया का रविवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान भी 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493